स्टोरी फ्रॉम अरुणाचल/ Story from Arunachal in Hindi

स्टोरी फ्रॉम अरुणाचल एक शिक्षाप्रद फ़िल्म है, जिसे पोलैंड की एक नर्स और समाजसेवी मरिया श्रमयत्शना जो की भारतमें स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम कर रही है और मरतुषका फ्रॉमईस्ट  जो एक फोटोग्राफर और क्लिक एकेड़मी की संस्थापकहै ने अरुणाचल के खिमयंग के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ मिलकर बनायीं है

अरुणाचल भारत के उत्तर पूर्व में म्यांमार की सीमा के पास बसा राज्य है। यह विविधताओं से भरा राज्य है। इस क्षेत्र में बाहरी लोगों का आना जाना कम रहा है। यहाँ अलग अलग बोलियाँ बोलने वाले जनजातीय लोग रहते हैं। यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों और राजनितिक हस्तक्षेप के कारण ये लोग सालों तक अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाने में कामयाब रहे। मगर इससे यहाँ के विकास, शिक्षा और स्वस्थ्य सुविधाओं पर भी असर पड़ा। लेकिन इन दिनों अरुणाचल के लोगों की जीवन शैली में मध्य भारत के लोगो की आवाजाही का असर दिखने लगा है। जिसके कारण स्थानीय सांस्कृतिक प्रक्रियाओं पर खतरा मंडरा रहा है।

इस फ़िल्म का निर्माण न्यू खिमयंग के स्थानीय लोगो की मदद से किया गया है। जिसमे इस  क्षेत्र में हो रहे बदलाव के कारण पड़ने वाले अच्छे और बुरे प्रभावों को दिखाया गया है। साथ ही इसमें स्वस्थ्य संबंधी कुछ साधारण सावधानियां भी दिखाई गई है, जैसे हाथ धोने से कैसे बिमारियों से बचा जा सकता है।

इसे डाउनलोड और creative common Attribution 3.0 Poland licence के तहत इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके कुछ अधिकार मरतुष्का और मारिया के पास सुरक्षित हैं। इस फ़िल्म का इस्तेमाल केवल उपरोक्त तथ्यों के अनुसार उचित लाइसेंस, अधिकार कर्त्ता व पोलिश डेवलॅपमेंट कोऑपरेशनप्रोग्राम के तहत ही किया जा सकता है।

इस परियोजना को विदेश मंत्रालय, रिपब्लिक ऑफ पोलैंड के डेवलॅपमेंट कोऑपरेशन प्रोग्राम 2014 के अंतर्गत पूरा कियागया है

Community   Health   Indigeneity
Community
Recently Added
Documentaries from the legendary Media Education Foundation
Patron Documentaries
Subscribe for $5/mo to watch over 50 patron-exclusive films
Trending Videos Explore All
Trending Articles Explore All
The Economics of Happiness
Our mission is to support the people and movements creating a more free, regenerative and democratic society. 



Subscribe for $5/mo to support us and watch over 50 patron-exclusive documentaries.

Share this: